कासिमाबाद । गाजीपुर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के चकबक्सन नगंवा गांव में रविवार को पच्चीस वर्षीय प्राइवेट लाइन मैन सुड्डू कुमार की मृत्यु के...
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के चकबक्सन नगंवा गांव में रविवार को पच्चीस वर्षीय प्राइवेट लाइन मैन सुड्डू कुमार की मृत्यु के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मौके पर मौजूद चकबक्सन गांव निवासी ग्रामीणों ने बताया कि टोड़ार गांव निवासी मुख्तार यादव के ट्यूबवेल पर सुड्डू कुमार चलती लाइन में काम कर रहा था। यह मामला अभी सामने नहीं आ रहा है कि सुड्डू कुमार पोल पर चलती लाइन में चढ़ कर काम कर रहा था या ट्यूबवेल के अंदर किसी विद्युत संवधी खराबी को ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से ही पता चलेगा कि पोल पर करंट लगने के बाद गिरने से उसकी मौत हुई है या ट्यूबवेल के अंदर बिजली से संबंधी खराबी ठीक करने से मौत हुई है। घटना के दिन परिजनों द्वारा बताया गया था कि वह ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट आ जाने से उसकी मौत हुई है। जबकि गांव वालों के अनुसार मुख्तार यादव के बुलावे पर वह उनके ट्यूबवेल पर काम करने गया था।
वैसे इस संबंध में पुलिस ट्यूबवेल संचालक मुख्तार यादव सहित जेई के साथ कुल पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृतक सुड्डू कुमार प्राइवेट लाइन मैन के रूप में लंबे समय से क्षेत्र में बिजली संबंधी खराबियों को ठीक कर अपना जिविका चला रहा था। विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद से पता करने पर बताया गया कि सुड्डू कुमार किसी प्रकार से जुड़ा नहीं था।


No comments